धमतरी। संस्था "युवा" को मंत्री टंकराम वर्मा ने सम्मानित किया। संस्था "युवा" से जुड़े सदस्य ने बताया कि हुजूर संत रविकर साहेब द्वारा धमतरी में आयोजित सदगुरू कबीर स्मृति महोत्सव "परख" में हमारी संस्था "युवा" को विगत 25 वर्षों से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों के प्रति निःस्वार्थ और समर्पित सेवा के लिए संत श्री गुरुभूषन साहेब, सूरत, मंत्री टंकराम वर्मा , रूपनारायण सिन्हा, अध्यक्ष, राज्य योग आयोग रामु रोहरा, महापौर, नगर निगम, धमतरी के करकमलों से सम्मानित किया गया।