जनता से सीधे संवाद में जुटे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

छग

Update: 2025-07-22 18:25 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आमजनों से सौहार्द्रपूर्ण भेंट कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति से सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की और आश्वासन दिया कि शासन जनता की सेवा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन एक प्रभावी माध्यम है जिससे आम नागरिक सीधे शासन से जुड़कर अपनी बात रख सकते हैं।


Tags:    

Similar News