रायपुर/दिल्ली। मंत्री OP चौधरी ट्रायबल यूथ हॉस्टल में UPSC की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं से मिले।  उन्होने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं से मुलाकात किया। जहां सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों से अपनी तैयारियों के अनुभव साझा किया।

हॉस्टल में निःशुल्क कोचिंग, आवासीय सुविधा और प्रति माह 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य के “युवा उत्थान योजना” के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को कोचिंग के लिए अंग्रेजी माध्यम में 2 लाख और हिंदी माध्यम में 1.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार प्रदेश के हर युवा को बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: