रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम की पहल से कृषि विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी। मंत्री नेताम ने कहा, आज रायपुर के तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को वाहन प्रदान किए गए।

यह पहल न केवल योजनाओं की पहुँच को मजबूत करेगी, बल्कि खेतों तक समाधान की गति भी बढ़ाएगी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार, किसानों की सेवा और समृद्धि के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



Tags: