Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर नगर पालिका के पार्षद चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय, बलरामपुर में पार्षद प्रत्याशियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकर्ता साथियों के साथ संवाद किया। बैठक में कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने यह संकल्प लिया कि बलरामपुर नगर को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर नागरिक तक भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। हर वार्ड में भाजपा, हर गली में विकास। इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अबकी बार, पार्षद चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। कमल का बटन दबाएं और बलरामपुर के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।