मंत्री गजेंद्र यादव ने धमतरी में बिलई माता के दर्शन किए

Update: 2025-09-02 10:12 GMT

धमतरी। मंत्री गजेंद्र यादव ने धमतरी में बिलई माता के दर्शन किए। उन्होंने X में बताया, धमतरी प्रवास के दौरान माँ विंध्यवासिनी (बिलई माता) के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

यादव समाज, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार के आत्मीय स्वागत और स्नेह से मैं हृदयपूर्वक अभिभूत हूँ। साथ ही धमतरी सर्किट हाउस में सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों, यादव समाज, जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण भेंट कर संवाद किया। इस दौरान उनकी मांगों एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, विनय जैन, जिला महामंत्री राकेश साहू एवं युवा मोर्चा से कैलाश सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

null