धान खरीदी में लाखों के फर्जीवाड़े, कंप्यूटर आपरेटर सहित चार गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-13 04:02 GMT

रायपुर: कृषि साख सहकारी समिति के कंप्यूटर आपरेटर सहित उसके तीन साथियों को धान खरीदी में लाखों के फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर पांच लाख की राशि हड़प ली।

तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भिंभौरी के प्रबंधक तेज राम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। समिति मर्यादित भिंभौरी में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर काम करते हुए टेकराम साहू ने वर्ष 2021-22 में अपने तीन अन्य सहयोगी साथियों तुकाराम साहू, वीरेंद्र कुमार धीवर, हेम कुमार धीवर के साथ मिलकर धान खरीदी कार्य में फर्जी नाम पर छलकपट पूर्वक धान विक्रय किया।
मिली जानकारी के अनुसार टेकराम साहू ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी नाम पर कूटरचना एवं छलकपट पूर्वक धान विक्रय किया। इसमें तीन पृथक कृषक का रकबा नाम, बिना उन कृषकों का सहमति के जोड़कर रकबा बढाया गया है। वहीं, किसानों का बैंक खाता ना देकर पैसा, अपने सहयोगी वीरेंद्र कुमार धीवर के खाता में दर्ज कराया गया। धान आवक टोकन संजय कुमार नायक के नाम पर काटकर धान विक्रय किया गया है।
वीरेंद्र के खाते में दो लाख 83 हजार 500 रुपये डाल दिए गए। इस प्रकार समिति के आपरेटर द्वारा कूटरचना कर नारायण के नाम पर फर्जी धान विक्रय कर शासन को तीन लाख 31 हजार 904 रुपये की निकाल लिए गए। वहीं हेमकुमार के नाम पर राजस्व अभिलेखों में कृषक को 8.40 क्विंटल धान विक्रय करना था लेकिन एक बार 29.60 क्विंटल, 54.40 क्विंटल धान विक्रय किया गया है। एक लाख 62 हजार 960 रुपये दूसरे निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News