देवभोग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम शुरू

Update: 2022-12-06 08:20 GMT

राजिम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ देवभोग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमने 2500 रुपए धान का मूल्य देने का किसानों से वादा किया था, लेकिन अब हम किसानों को अपने वादा से ज्यादा 2640 रुपए धान का मूल्य दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवभोग के आडपाथर जलाशय से 5 गांव को सिचाई के लिए पानी देने के कलेक्टर को दिए निर्देश।

जोगेन्दर प्रसाद बेहरा ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है, 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसान गिरिराज ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्त प्राप्त हो गई। प्राप्त पैसे से खेत में सुधार कार्य करवाया है। भूमिहीन श्रमिक मुरारी सेन ने मुख्यमंत्री को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 7 हजार मिल रहा है, अच्छा लग रहा है।

Tags:    

Similar News

-->