मीनल चौबे जीत की ओर, अब 34 हजार वोट से आगे चल रही

Update: 2025-02-15 05:31 GMT

बीजेपी की जीत के कारण

1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा

2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास

3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की

4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी

5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान

रायपुर। रायपुर नगर निगम में अब तक की काउंटिंग में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 34 हजार वोट से आगे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 17101 वोट मिले हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

जीत रहे प्रत्याशियों को मंत्रियो ने दी बधाई  

रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी जी एवं सभी 10 विजयी पार्षदों को बधाई। रायगढ़ विधानसभा के पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 61 प्रतिशत वोट के साथ भाजपा की भारी जीत। खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर 2500 से अधिक के अंतर से भाजपा की शानदार जीत। 18 में से 15 भाजपा पार्षद भी जीते।

कबीरधाम के पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घुरूवाराम साहू को नगर पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में पिपरिया क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कबीरधाम के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी संतोष मिश्रा को विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।आपके नेतृत्व में सहसपुर लोहारा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।



Tags:    

Similar News