राजनांदगांव। जिले में मेडिकल स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक मामला बसंतपुर थाना के रानी सागर तालाब का है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट ने रानी सागर तालाब में कूदकर आत्महत्या की है. गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया है. वही मृतक के सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है. स्टूडेंट के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. आत्महत्या की खबर से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.