मिस्त्री की दर्दनाक मौत, करंट में चिपका

Update: 2026-03-18 12:28 GMT

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चुम्मन साहू, निवासी अरौद के रूप में हुई है। घटना ग्राम मेघा में घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चुम्मन साहू गांव मेघा में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर पाइप फिटिंग का काम कर रहा था। दोपहर करीब 2 बजे वह लंबा पाइप लेकर छत पर चढ़ रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे ने सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन बेहद नजदीक थी, जिससे खतरा पहले से बना हुआ था। नियमों के मुताबिक, हाई टेंशन तार और निर्माण कार्य के बीच पर्याप्त दूरी होना जरूरी है, लेकिन यहां इसका पालन नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News