महापौर ने स्वच्छता दीदियों के साथ खेली होली

छग

Update: 2023-03-07 14:35 GMT
धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यह एक ऐसा दिन है जो महिलाओं को समाज में उनके योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता हैं। बीते कई दशकों से महिलाओं ने पुरुष प्रधान मान्यताओं को चुनौती देते हुए कई मिथकों को तोड़ा और दुनिया के सामने नए उदाहरण पेश किए हैं। जिसमे शहर को स्वच्छ बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है,जहा महिलाएं घर घर जाकर कचरा संग्रहण कर रही है जिसके फल स्वरूप धमतरी शहर स्वच्छ, सुंदर साफ हो रहा है। इसी कड़ी में हटकेशर वार्ड स्थित मणिकंचन केंद्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को महापौर विजय देवांगन,पार्षद सुशीला तिवारी,सूरज गहेरवाल ने मंनिकचंन केंद्र पहुंचकर स्वच्छता दीदियों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। बठेना वार्ड मणिकंचन में पार्षद लोकेश्वरी सुरेंद्र साहू श्यामलाल नेताम ने सम्मान किया। वहीं सोरिद मणीकंचन केंद्र में सभापति अनुराग मसीह,पार्षद राजेंद्र शर्मा, सोमेश मेश्राम,रितेश नेताम, दीपक गजेंद्र, पूर्णिमा रजक, सरिता असाई ने सम्मान किया।
महापौर विजय देवांगन ने महिलाओं का उत्सह वर्धन करते हुए है कहा कि धमतरी शहर की महिलाएं स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ का हिसा ले रही जिसके फलस्वरूप हमे धमतरी को स्वच्छता में नंबर एक सिटी बनाया। महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं और बिना बेटी के घर पूरा नहीं होता है। इन सबके बावजूद आज भी महिलाओं को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने हैं, एक तरफ महिलाओं को लेकर बड़ी- बड़ी बातें की जाती हैं दूसरी तरफ शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें अखबारों की सुर्खियां नहीं बनती होंगी। महिलाओं के बिना मनुष्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। शुरूआत हमें करनी होगी और अगर हम अपने घर से औरत की इज्जत करना शुरू करें। दानीटोला, रामपुर, विंध्यवासिनी वार्ड मणिकंचन केंद्र में एमआईसी सदस्य कमलेश सोनकर पार्षद अज्जू दशहरे दीपक सोनकर धनीराम सोनकर ईश्वर सोनकर सरिता कवर ने स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। पोस्ट आफिस वार्ड कांजी हाउस मणिकंचन केंद्र में एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,मिथिलेश सिन्हा,ममता शर्मा,नीलू पवार,केंद्र कुमार पेंदरिया,प्राची सोनी,श्यामा साहू,रुपेश राजपूत, नीलू डागा, नवागांव वार्ड, जालमपुर मणिकंचन केंद्र में अवैश हाशमी, प्रकाश सिन्हा, विजय मोटवानी, संजय डागौर, ज्योति वाल्मीकि, हेमंत कुमार बंजारे,राजेश पांडे, राही यादव ने मणि कंचन केंद्रों में जाकर साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
Tags:    

Similar News