Raipur. रायपुर। आज रायपुर जिला प्रशासन द्वारा राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रखे गए स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर आयोजन में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला को राखी बांधी. आयोजन में दीदियों ने अर्ध सैनिक बलों के जवानों को राखी बांधी आयोजन में रायपुर जिला प्रभारी मन्त्री, वन, जलवायु परिवर्तन,
सहकारिता
 मंत्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ रामप्रताप सिंह, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन सहित अनेक विशिष्टजन, महिलाएं, गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्त्तागण, नवयुवक, आमजन की बड़ी संख्या में गरिमामयी आयोजन में उपस्थिति रही।
Tags: