विघ्नहर्ता से नपाध्यक्ष ने की शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

छग

Update: 2024-09-07 17:37 GMT
Mahasamund. महासमुंद। नगर पालिका कार्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर्व पर विघ्नहर्ता की प्रतिमा शनिवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर विराजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग परिवार व कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा विराजित की। इस अवसर पर महिलांग ने भगवान विघ्नहर्ता से शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा में जल प्रभारी सीताराम चेलक, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप चंद्राकर, गुमान ध्रुव, जयकिशन सोना, अनुराग गुप्ता, शुभम सोना, सब्बान खान सहित अन्य मौजूद रहें।
Tags:    

Similar News

-->