कृषि मंत्री से मौलानाओं की मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
छग
Raipur. रायपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम से आज छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना महताब आलम एवं मौलाना अमीर बेग ने बीज निगम कार्यालय, रायपुर में सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों सम्मानित प्रतिनिधियों ने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारत सरकार और सशस्त्र बलों को हार्दिक बधाई प्रेषित की।
मौलानाओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध एक सटीक और निर्णायक प्रहार कर न केवल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह स्पष्ट संदेश दिया कि यह नया भारत है। जो केवल चेतावनी नहीं देता, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सर्वनाश करता है।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भी इस अवसर पर भारतीय सेना की साहसिक कार्रवाई की सराहना की और कहा कि देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए हर नागरिक को एकजुट होकर साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने भेंट के लिए दोनों प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और सामाजिक सौहार्द व देशभक्ति के प्रति उनके विचारों की सराहना की।