क्लास में छटपटाने लगी कई छात्राएं, मचा हड़कंप

छग

Update: 2023-01-25 11:15 GMT

बेमेतरा। जिले के एक स्कूल में कक्षा के दौरान एक के बाद एक छात्राएं चीखने-चिल्लाने के साथ बेहोश होने लगी। 11वीं कक्षा की 7 छात्राओं को ये दौरा पड़ा। इसमें 2 छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी को 108 के मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में सभी का इलाज चल रहा है। मामला शासकीय हाई स्कूल बोरतरा का है। 

एक छात्रा ने बताया कि, कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे थे तभी उसके बाजू में बैठी दूसरी छात्रा ने उससे कहा कि मेरा हाथ-पैरा बहुत कांप रहा है। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। फिर शिक्षकों को इसकी जानकारी दी गई। छात्रा ने यह भी बताया की यह सिलसिला करीब एक-डेढ़ म​हीने से चल रहा है। फिलहाल एक छात्रा अब भी बेहोश है, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में चल रहा है। 

Tags:    

Similar News