जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में मनोरा ब्लॉक रहा विजेता

छग

Update: 2023-05-19 15:24 GMT
जशपुर। विगत दिवस जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन विशिष्ट कम्युनिटी हॉल जशपुर में आयोजित किया गया। निर्णायक गण व सभी ब्लॉकों से आए मानस मंडली की ओर से भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुरुवात किया गया। सभी ब्लॉक से पधारे मानस मंडली द्वारा अरण्य कांड पर आधारित प्रसंग का गायन व वादन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मनोरा ब्लॉक विजेता रहा जो 27 मई से आयोजित राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Tags:    

Similar News