मनोज शुक्ला भी हो सकते है रायपुर दक्षिण से BJP प्रत्याशी

छग

Update: 2024-06-18 14:51 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के दक्षिण विधानसभा south assembly सीट पर अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा उपचुनाव हो सकते हैं। इससे पहले ही कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। वही भाजपा के एक वरिष्ठ नेता मनोज शुक्ला की प्रबल दावेदारी की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता मनोज शुक्ला इस बार उपचुनाव में बृजमोहन अग्रवाल की जगह ले सकते है क्योंकि 
मनोज शुक्ला बृजमोहन अग्रवाल का करीबी माने जाते है। और विगत 40 सालों से मनोज शुक्ला बृजमोहन अग्रवाल के कंधे से कंधा मिलकर चल रहे है जिसकी वजह से इस बार के उपचुनाव में भाजपा मनोज शुक्ल को टिकट देगी और
बृजमोहन अग्रवाल के जैसे ही भारी मतों से दक्षिण विधानसभा के नए विधायक के रूप में छग विधानसभा में शामिल हो सकते है। रायपुर दक्षिण सीट भाजपा के एक दो नहीं कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। इनमें सबसे आगे मनोज शुक्ल का नाम है। क्योंकि सुनील सोनी की टिकट काटकर बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव लड़ाया गया। इसके कारण रायपुर दक्षिण से इनकी दावेदारी मजबूत है। इसके अलावा रायपुर नगर निगम में सीनियर नेता मनोज शुक्ला हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार के अनुसार 12 निगम मंडलों के अध्यक्ष और निर्देशकों के नाम लॉक किये गए है। ये पहली कैबिनेट बैठक के बाद सभी के नामों का खुलासा किया जाएगा।


इन नेताओं के नाम भी रहे सबसे आगे
वही भाजपा में जिन प्रमुख नेताओं का नाम दावेदारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है, उनमें हाल तक सांसद रहे सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सुभाष तिवारी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, रमेश सिंह ठाकुर, मनोज वर्मा, पूर्व विधायक देवजी पटेल, अंजय शुक्ला, श्रीचंद सुंदरानी, ललित जैसिंघ, संजू नारायण सिंह ठाकुर, और अनुराग अग्रवाल भी हैं। रिकार्ड 8 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल अब सांसद बन गए हैं। बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को रिकार्ड 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव की कवायद भी शुरू हो गई। बस इंतजार था तो बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे का। सोमवार को बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के मौलश्री विहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ रायपुर दक्षिण का सस्पेंस खत्म हो गया है। बताया जा रहा है अब इस सीट पर रायपुर नगर निगम के चुनाव के साथ ही उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

इधर रायपुर दक्षिण से उपचुनाव की कवायद शुरू हुई और भाजपा व कांग्रेस में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में बृजमोहन अग्रवाल एक दमदार नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी यहां उन्हीं के पसंद का प्रत्याशी दे सकती है। लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत से उनका केन्द्र में कद बढ़ गया है। बृजमोहन के रहते यहां से भाजपा का कोई अन्य नेता उभर नहीं पाया। ऐसे में यहां से थोक में दावेदार सामने आ रहे हैं। संभवत: तीन माह बाद निकाय चुनाव की घोषणा हो जाएगी और इससे पहले टिकट की दौड़ शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी रायपुर दक्षिण में इस बार मजबूत कैंडीडेट उतार कर भाजपा की यह अजेय सीट पर जीत दर्ज करना चाह रही है।
Tags:    

Similar News

-->