करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, मामलें मन्नू नत्थानी पुलिस हिरासत में

छग

Update: 2023-06-07 14:13 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एमसीएक्स कारोबारी मन्नू नत्थानी को पंडरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि, मन्नू नत्थानी को करोड़ों रुपए के क्रिकेट सट्टा संचालन के मामले में पंडरी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, पुलिस को उसके खिलाफ कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि, उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मन्नू पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और 70 लाख की प्रॉपर्टी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षकर करवाने के आरोप हैं। इन मामलों में पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े खिलाड़ी मन्नू नत्थानी को हिरासत में ले लिया है। जल्दी मन्नू नत्थानी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 
शहर के सभी नामचीन छुटभैया नेता छोटे से लेकर बड़े पुलिस अधिकारियों को फोन करते थक नहीं रहे है मन्नू नत्थानी को छुड़ाने के लिए। कुख्यात मदन नत्थानी सटोरिए का लड़का मन्नू नत्थानी छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं को अपनी जेब में रखने का दावा करता है। और पुलिस अधिकारियों के सामने कर भी रहा है। शहर की आम जनता रायपुर पुलिस की कार्रवाई की वाहा-वाई करते थक नहीं रही है। लोगों का कहना अब सट्टेबाजों का सबसे बड़ा सरगना मन्नू
नत्थानी और उसका भाई लालू नत्थानी पुलिस की हिरासत में आ गई है।
पंडरी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पुलिस ने मन्नू नत्थानी के अशोका रतन स्थित घर पर दबिश दी। वहां से ऑनलाइन सट्टा मशीन समेत कई लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस मन्नू को हिरासत में लगभग 3 घंटे से पूछताछ कर रही है। आपको बता दे कि एमसीएक्स के बड़े कारोबारी मन्नू नत्थानी को पंडरी थाना पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है। करोड़ों रुपए के क्रिकेट सट्टा संचालन के मामले में पंडरी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले भी मन्नू नत्थानी पर कई और मामले भी दर्ज है। जिनमें अपहरण, जान से मारने की धमकी और 70 लाख की प्रॉपर्टी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के आरोप में पुलिस कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े खिलाड़ी मन्नू नत्थानी को हिरासत में ले लिया है। पंडरी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने की सूचना पर मन्नू नत्थानी के अशोका रतन स्थित घर पर दबिश दी। वहाँ से ऑनलाइन सट्टा मशीन समेत कई लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए गये। पुलिस मन्नू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
8 साल पहले पुलिस ने एमसीएक्स के कारोबार में वसूली के लिए मसल पॉवर का उपयोग करने के आरोप में मन्नू नत्थानी की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और चर्चित खाईवाल और सटोरिया मदन नत्थानी का पुत्र मन्नू नत्थानी है, जो अपने पुश्तैनी कारोबार के गोरखधंधों को अपनाया। मन्नू नत्थानी अपने आप में एक सट्टेबाजों का गैंग चलाता है। इसकी गैंग में शामिल सभी सट्टेबाज कई तरह के काले कारोबारों का काम करते है। जिसमें अपहरण, लूटपाट, हत्या, गैंगवार, जैसे अपराध शामिल है। मन्नू छत्तीसगढ़ और पूरे भारत का सबसे प्रख्यात सटोरिया मन्नू नत्थनी अब पुलिस की गिरफ्त में है। जिसके बाद मन्नू नत्थानी को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी। कई सालों से मन्नू नत्थानी पुलिस को चकमा दे रहा है। मन्नू के खिलाफ सिविल लाइन और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी अपहरण का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया था कि मन्नू ने पैसों की वसूली के लिए मारपीट और अपहरण किया था। 
Tags:    

Similar News