मानस गान सम्मेलन का 22 मार्च से होगा आयोजन

छत्तीसगढ़

Update: 2022-03-19 15:16 GMT

रायपुर। ग्राम टेकारी में इस वर्ष मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन तीन दिन का होगा जो 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। लगातार आयोजन का यह 43 वॉ वर्ष होगा। यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम के जय बजरंग मानस मंडली द्वारा किया जाता रहा है।

आपको बता दे कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक मंडली को रामायण सेवा समिति द्वारा 701 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता हैं। ग्राम के अन्नपूर्णा महिला मानस मंडली द्वारा 23 मार्च को जय शीतला महिला मानस मंडली द्वारा 24 मार्च को व नवदुर्गा महिला मानस मंडली द्वारा 25 मार्च को मानस गान प्रस्तुत किया जायेगा।

आयोजन के लिये गठित समिति के अध्यक्ष गोवर्धन वर्मा, उपाध्याय डाक्टर केजूराम वर्मा, सचिव सालिक राम वर्मा, उपसचिव नंदकुमार साहू , कोषाध्यक्ष रामानंद पटेल, उपकोषाध्यक्ष गिरवर नायक व सदस्य मनोहर वर्मा, श्रीराम वर्मा, छेदन वर्मा, बिशाल वर्मा, खेलावन वर्मा, चंद्रिका वर्मा, भरत साहू तथा अशोक वर्मा हैं।

Similar News

-->