मलिकार्जुन खड़गे को मिली जान से मारने की धमकी, थाना पहुंचें कई कांग्रेसी नेता

छग

Update: 2023-05-07 13:52 GMT
रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की धमकी दिए जाने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर आज रायपुर के सिविल लाइन और विधानसभा थाने में रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शिकायत की। सिविल लाइन थाना पहुंचे रायपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे और विधानसभा थाना पहुंचे रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही खड़गे और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देनी चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ अचानक बहुत से कांग्रेस नेता बिलासपुर सिविल लाइंस थाने में नजर आए। यहां सभी FIR कराने पहुंंचे थे। इनकी मांग थी कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का प्रयास हो सकता है इसलिए ये केस दर्ज करवाना चाहते हैं। मोहन मरकाम के साथ बिलासपुर शहर के कांग्रेस नेता भी मौजू थे। थाने जाकर मोहन मरकाम ने पुलिस अफसरों से कहा- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हत्या हो सकती है। FIR दर्ज कर कार्रवाई करें। इस पर अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। चूंकि मामला कर्नाटक से जुड़ा है लिहाजा अधिकारियों ने तथ्यों की जांच की बात कही।
थाने से बाहर आकर मोहन मरकाम ने मीडिया से कहा- हार के डर से भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा उनके परिवार की हत्या की साजिश कर रही है। उनके नेता मणिकांत राठौर की बातों से साफ है कि साजिश कर रहे हैं। जब जब ऐसे हालात बनते हैं हमारे नेताओं की हत्या करने पर तुली होती है। राजीव गांधी प्रचार कर रहे थे तो हादसा हुआ था। 9 बार के विधायक, तीन बार के सांसद हैं खड़गे जी। ये बात भाजपा को रास नहीं आ रही है, हत्या करके सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। इसलिए हम पूरे प्रदेश में FIR की मांग कर रहे हैं।
कैसे सामने आई बात
कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या करवाना चाहती है। उनके परिवार की हत्या की भी साजिश रच रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप सुनाई। उन्होंने दावा किया कि यह आवाज BJP नेता मणिकांत राठौड़ की है, जो कर्नाटक में चुनाव लड़ रहे हैं। ऑडियो में खड़गे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनके परिवार को मारने की बात हो रही है। सुरजेवाला ने कहा कि मुझे पता है कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप रहेंगे, क्योंकि भाजपा नेता मणिकांत PM मोदी और CM बोम्मई का चहेता है
Tags:    

Similar News

-->