मलकीत सिंह गैदू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छग कांग्रेस में संगठन एवं प्रशासनिक दोनो के बने प्रभारी महामंत्री

Update: 2023-08-29 06:26 GMT

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक दोनो का प्रभार दे दिया गया है उनकी यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने जारी की है। अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।

आज शाम 5 बजे मलकीत सिंह गैदू पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल , पीसीसी चीफ दीपक बैज , कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। 





Tags:    

Similar News