ED में बड़े तबादले, एडी दिव्येंदु मान संभालेगे रायपुर जोनल ऑफिस

छग

Update: 2026-04-01 17:58 GMT
Raipur. रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। देशभर के 84 उप निदेशक (डी.डी.) और सहायक निदेशक (ए.डी.) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें रायपुर जोनल ऑफिस के एडी टीएल मीणा का अहमदाबाद में तबादला हुआ है। रायपुर जोनल ऑफिस में उनकी जगह अब एडी दिव्येंदु मान गुवाहाटी जोनल ऑफिस से नियुक्त किए गए हैं। नए अधिकारी के आने के साथ ही कार्यालय में कई महत्वपूर्ण कार्यों और मामलों की निगरानी में बदलाव की संभावना है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, यह तबादला नियमित रोटेशन और संगठनात्मक आवश्यकताओं के तहत किया गया है।

देशभर में किए गए इन तबादलों का उद्देश्य अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव प्रदान करना और संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाना बताया गया है। रायपुर जोनल ऑफिस में एडी दिव्येंदु मान के आने से वित्तीय अपराध और धनशोधन जैसे मामलों की जांच और निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे अपने नए पदस्थापनों पर पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करें। अधिकारियों के तबादलों से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और लंबित मामलों की समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित होगी।
Tags:    

Similar News