पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 थाना प्रभारियों सहित 2 उप निरीक्षकों के प्रभार बदले
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जारी इस आदेश के तहत जिले के 9 थाना प्रभारियों समेत 2 उप निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थाने शामिल हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक कसावट देने का प्रयास किया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुछ थाना प्रभारियों का लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में पदस्थापन था।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से इसे संतुलित करने और कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा लाने के लिए यह बदलाव आवश्यक माना गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के स्थानांतरण से न केवल पुलिसिंग में दक्षता बढ़ेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। जारी आदेश के अनुसार, पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को पूंजीपथरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रशांत राव आहेर को जूटमिल थाना से तमनार थाना प्रभारी बनाया गया है। कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को पुसौर भेजा गया है, जबकि अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से जूटमिल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
आदेश के तहत पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को पूंजीपथरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
प्रशांत राव आहेर को जूटमिल से तमनार थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है।
कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को पुसौर भेजा गया है।
अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से जूटमिल थाना प्रभारी बनाया गया है।
राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधर नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है।
त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से खरसिया चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित तिवारी को खरसिया चौकी से रक्षित केंद्र भेजा गया है।
उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाना पदस्थ किया गया है।