ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: 21 IAS अफसरों का ट्रांसफर, ये होंगे नए मुख्य सचिव, देखें किसे मिला कौन सा विभाग
देर रात तबादला करने के आदेश जारी कर दिए.
जयपुर: मुख्य सचिव के रिटायरमेंट के बाद सरकार ने देर रात ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमें सरकार के महत्वपूर्ण वित्त, खान, एनर्जी, पीएचईडी, मेडिकल विभागों के अधिकारियों को बदला गया है.
सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में अखिल अरोड़ा को वित्त विभाग प्रमुख सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही सरकार के ही पसंदीदा अधिकारी अजिताभ शर्मा को सुबोध अग्रवाल की जगह खान एवं पेट्रोलियम विभाग प्रमुख सचिव लगाया गया है. सार्वजनिक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी राजेश यादव को सौंपी गई. वही सिद्धार्थ महाजन को महत्वपूर्ण चिकित्सा विभाग सचिव लगाया गया
.
21 आईएएस अधिकारियों का तबादला
वीनू गुप्ता अध्यक्ष राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल
सुबोध अग्रवाल अध्यक्ष अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड
राजेश्वर सिंह अध्यक्ष एवं एमडी राजस्थान पथ परिवहन निगम
अखिल अरोड़ा प्रमुख सचिव वित्त विभाग
शिखर अग्रवाल प्रमुख सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
आनंद कुमार प्रमुख सचिव राजस्व, आपदा विभाग
अजिताभ शर्मा प्रमुख सचिव एवं सूचना प्रौद्योगिकी
दिनेश कुमार प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग
राजेश यादव प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी
नवीन महाजन सचिव पीएचइडी
टी रविकांत सचिव वित्त राजस्व विभाग
मंजू राजपाल सचिव पंचायती राज विभाग
नवीन जैन सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग
सिद्धार्थ महाजन सचिव चिकित्सा विभाग
डॉ. पृथ्वीराज सचिव वित्त बजट विभाग
वीना प्रधान संभागीय आयुक्त अजमेर
राजेश वर्मा सचिव आयुर्वेद विभाग
आरुषि मलिक विशिष्ट सचिव पशुपालन विभाग
डॉ. ओम प्रकाश आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी
यज्ञ मित्र सिंह देव एमडी जेसीटीएल
सरकार ने अजमेर संभागीय आयुक्त को बदला है, आरुषि मलिक की जगह वीना प्रधान अब अजमेर संभागीय आयुक्त होंगी. वहीं आरुषि मलिक को पशुपालन विभाग में विशिष्ट सचिव लगाया गया है.