Siltra सिलतरा: पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 29 अगस्त की दरमियानी रात विशेष रात्रिकालीन अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सिलतरा राजेन्द्र सिंह कँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजी, मारपीट, छीनाझपटी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध शराब एवं नशे से जुड़ी गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
गुंडा बदमाश के घर दबिश, 25 पौवा देशी शराब बरामद
रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा गुंडा बदमाश राजेश सिसोदिया के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान उसकी पत्नी देवकी सिसोदिया के कब्जे से 25 पौवा शोले देशी मदिरा शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
फरार आरोपी के विरुद्ध भी की गई कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा धारा 173(8) दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण में फरार आरोपी टिकेश्वर निषाद उर्फ ऑटो, निवासी ग्राम धनेली के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
17 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रात्रिकालीन अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में पूर्व से मारपीट, चाकूबाजी, छीनाझपटी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे कुल 17 व्यक्तियों, जिसमें 01 महिला भी शामिल है, के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों तथा नशे एवं अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कँवर के नेतृत्व में सउनि कौशल मिर्झा, सउनि वर्मा, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रागिनी दिनकर, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, प्रधान आरक्षक कपिल चंद्रवंशी, आरक्षक अर्जुन डहरिया, आरक्षक मुकेश जांगड़े, आरक्षक नवीन निर्मलकर एवं आरक्षक डिगेन्द्र द्वारा की गई।
Tags: