आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-07-02 12:54 GMT
Raipur. रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 14.22 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सचिव आबकारी रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार 29/06/26 और 01/07/26 को आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर तिल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबिश दी। पहली कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 17 नेवरा निवासी गौरी ध्रुव पति कमलेश ध्रुव के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान 39 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सुपर 36) बरामद कर जब्त किया गया।


दूसरी कार्रवाई ग्राम भिलौनी वार्ड क्रमांक 06 थाना तिल्दा क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी मंशाराम बघेल पिता नरभुवन बघेल के घर की बाड़ी में खड़ी होंडा एक्टिवा स्कूटर की डिक्की से 40 नग पाव देशी मदिरा मसाला (रोमियो) बरामद किया गया। दोनों मामलों में कुल मिलाकर 14.22 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को आबकारी उपनिरीक्षक
वृत्त तिल्दा
मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
Tags:    

Similar News