ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार

छग

Update: 2026-05-30 15:41 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन निश्चय" के तहत खरोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 पौवा देशी मसाला शराब और एक होंडा एक्टिवा जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि खपरीडीह खुर्द गांव में एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब रखे हुए है।

सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राजेश रात्रे को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 150 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 27 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपी के पास से काले रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-04-QB-1538 भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार वाहन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इस तरह जब्त शराब और वाहन सहित कुल मशरूका की कीमत लगभग 65 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश रात्रे (36 वर्ष) निवासी खपरीडीह खुर्द, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News