मगरलोड पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-06-15 10:49 GMT

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं सघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बोदल बाहरा स्थित घाट मंदिर के पास कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000/- रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 K 6320 कीमती 18,000/- रुपये को भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 22,000/- रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

आरोपियों के नाम

डीहूराम लहरे, पिता मंथीर लहरे, उम्र 30 वर्ष

पकेश्वर लहरे, पिता पन्नालाल लहरे, उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जामली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)।

Tags:    

Similar News