राजनांदगांव में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाईवा समेत 8 वाहन जब्त

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-24 15:17 GMT
Rajnandgaon राजनांदगांव: जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 हाईवा, 1 जेसीबी और 1 माजदा वाहन जब्त किए हैं। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर रविवार को खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान राजनांदगांव और डोंगरगांव तहसील के कई गांवों में अवैध रूप से रेत, मुरूम और चूना पत्थर गिट्टी का परिवहन पकड़ा गया। विभाग ने भर्रेगांव, खुटेरी, सुरगी, इंदामारा, भानपुरी, मोहारा, खुज्जी, मटिया, बगदई, परना और खुर्सीपार क्षेत्रों में जांच की।
सुरगी थाना क्षेत्र में प्रशांत सिन्हा के हाईवा वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं अन्य हाईवा वाहन भी बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया। डोंगरगांव क्षेत्र में चूना पत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई की गई। खनिज विभाग ने मुरूम के अवैध उत्खनन पर भी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की। जांच में पाया गया कि मशीन से बिना अनुमति खुदाई की जा रही थी। इसके अलावा माजदा वाहन में चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए चालक को पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News