गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.771 किलो मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-02-16 13:26 GMT
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से जनता से रिश्ता ने नशे के खिलाफ चलाई मुहीम 
जनता से रिश्ता की पहल से खुलासा, गांजा बेचने वाला गिरफ्तार
जनता से रिश्ता ने दिखाई सच्चाई, पुलिस ने की रेड कार्रवाई
जनता से रिश्ता की खबर के बाद छुईखदान में रेड, आरोपी गिरफ्तार
जनता से रिश्ता की खबर से हिला अवैध कारोबार, पुलिस सक्रिय

Chhuikhadan. छुईखदान। जिला केसीजी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त
कार्रवाई लगातार
जारी है। इसी क्रम में केसीजी पुलिस की टीम ने गांजा के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1.771 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि छुईखदान थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 कनक नगर निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत आरोपी के घर के आसपास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी राजेश वैष्णव के घर के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक गुलाबी-सफेद रंग की पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त गांजा का वजन कराया, जिसमें कुल 1.771 किलोग्राम गांजा पाया गया। बरामद गांजा में फूल, पत्ती एवं बीजयुक्त सामग्री होने के साथ ही विशेष प्रकार की गंध भी पाई गई, जिससे यह पुष्टि हुई कि वह मादक पदार्थ गांजा ही है।

पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी राजेश वैष्णव, पिता लक्ष्मण दास वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कनक नगर, छुईखदान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दिनांक 16 फरवरी 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान सराहनीय रहा। अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सूझबूझ की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध मादक पदार्थ की बिक्री को रोकने में सफलता मिली है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा है और लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। केसीजी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Tags:    

Similar News