कटघोरा में बड़ा हादसा, राखड़ लोड ट्रक पलटा

Update: 2026-06-14 04:46 GMT

कटघोरा। कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छुरी के पास राखड़ से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया. हादसे की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया.

इस दौरान करीबन घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे सड़क के दोनों ओर करीबन एक-एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. व्यस्ततम मुख्य मार्ग के जाम लोगों ने सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.  


Tags:    

Similar News