महासमुंद के दार्शनिक स्थल में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से कई श्रद्धालु घायल

Update: 2026-03-22 05:55 GMT

महासमुंद। आज रविवार की सुबह खल्लारी माता मंदिर दर्शन के लिए रोप वे से श्रध्दालु जा रहे थे कि रोपवे टूट गया। इससे कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। यह खबर अभी अभी ब्रेक की गई है। इस पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

डोंगरगढ़ में भी हुआ था हादसा  

यह पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे ट्रस्ट समिति की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ट्रस्ट को जरा भी चिंता है। वे पूछ रहे हैं कि क्या ट्रस्ट को सिर्फ चढ़ावे की चिंता है या श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है।



Tags:    

Similar News