मक्का किसानों को भारी भरकम नुकसान, बाढ़ आने से फसल चौपट

छग

Update: 2025-09-29 05:21 GMT

गरियाबंद. बरही नदी पर आए बाढ़ ने अमाड़ गांव के 9 से ज्यादा किसानों के 15 एकड़ में 6 लाख रुपए के मक्का और धान का फसल चौपट कर दिया. अब किसानों को 2 लाख रुपए से ज्यादा के साहूकारी कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है. देवभोग के अमलीपदर तहसील में नदी-नाले के किनारे बोए गए 100 एकड़ से ज्यादा रकबे में 40 लाख का रुपए का मक्का फसल बर्बाद हुआ.

मानसून विदाई के बावजूद पिछले 4 दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश ने किसानों के फसल चौपट कर दिया है. बारही नदी के तट पर अमाड़ ग्राम के कृषक मोहन बीसी, शत्रुघ्न नागेश, तुलसी नागेश, गणेश पौंड, पुस्तम, लक्ष्मण, नरेश, विनोद समेत 9 से ज्यादा छोटे कृषकों ने कछार जमीन पर मक्के का फसल लगाया था. लगभग 15 एकड़ में मक्का की खेती की गई थी. इसके लिए किसानों ने लगभग 2 लाख रुपए तक साहूकारी कर्ज भी लिया हुआ है.

इस बार मक्के की फसल अच्छी थी. अक्टूबर माह तक तुड़ाई करने की योजना थी, लेकिन शनिवार को नदी में आए बाढ़ ने सब कुछ चौपट कर दिया. तेज बहाव से सारे पौधे टूट का झुक गए. किसानों के आंखों के सामने फसल बर्बाद हो गए. जिले के देवभोग और अमली पदर तहसील क्षेत्र में ऐसे ही नदी नाले के तट पर बोए गए कछार जमीन पर 40 लाख के मक्का फसल बराबद होने के अनुमान है.

Tags:    

Similar News

null