महासमुंद : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति की परीक्षा 27 फरवरी को

Update: 2022-02-14 09:17 GMT

महासमुंद। केन्द्र द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति की परीक्षा (एन.एन.एम.एस.ई.) रविवार 27 फरवरी 2022 को आयोजित है। वर्तमान सत्र 2021-22 में कक्षा आठवी में अध्ययनरत जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, वे इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे एवं दोपहर 01ः00 बजे से 03ः00 तक आयोजित है। परीक्षा केन्द्र शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द को बनाया गया है।

Tags:    

Similar News