महासमुंद कलेक्टर ने किया पोला पर स्थानीय अवकाश का ऐलान

छग

Update: 2024-09-01 15:08 GMT
Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं जिसमें पोला – 02 सितंबर 2024 सोमवार, महाअष्टमी/महानवमी 11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार और गोवर्धन पूजा 01 नवंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। लेकिन बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री श्री साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं।
Tags:    

Similar News

-->