बीटीआई ग्राउंड से आगे निकला भगवान जगन्नाथ जी का रथ

Update: 2026-07-16 12:05 GMT

रायपुर। बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान जगन्नाथ के रथ का रस्सा पकड़कर खींचती नजर आईं। भक्तों ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ रथयात्रा में हिस्सा लिया।

रायपुर समेत प्रदेशभर के प्रमुख जगन्नाथ मंदिरों से रथयात्राएं निकाली जा रही हैं। रायपुर के अवंति विहार-गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु के रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाकर 'छेरापहरा' की रस्म निभाई।

केशकाल में लगातार बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छाता लेकर यात्रा में शामिल हुए। बीजापुर में CRPF के जवानों ने रथयात्रा निकाली। भिलाई में भक्तों ने रथयात्रा से पहले उत्सव मनाया।


Tags:    

Similar News