रायपुर। रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वागत किया। वे माना एयरपोर्ट से सीधे लोकभवन पहुंचे है। बिरला 10.25 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुॅचेंगे और आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात 11.55 बजे इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे लोकभवन पहॅंचेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष अपराह 3.55 बजे लोकभवन से विमतारा सभा स्थल, शांतिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शांति नगर से 4.45 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे लोकभवन पहुॅचेंगे। बिरला शाम 5.55 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगें और 6.40 बजे नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
ओम बिरला साढ़े 4 बजे मौलश्री विहार स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले जाएंगे