केसीसी के माध्यम से किसानों को 325 करोड़ का ऋण वितरित

Update: 2025-06-30 09:38 GMT

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार क़ो क़ृषि,सहकारिता, विपणन सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद -बीज़ की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में डीएपी के साथ एसएसपी का उठाव करने किसानो क़ो प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों क़ो गुणवत्तायुक्त खाद व बीज़ उपलब्ध हो सके इसके लिए समितियों एवं क़ृषि सेवा केंद्रों का सतत निगरानी करें।जिन समितियो मे एनपीके व डीएपी अधिक मांग है वहां प्राथमिकता के आधार पर भण्डारण कराएं। समितिवार उर्वरक की आवश्यकता हेतु गेप आईडेंटिफाई करें। उन्होंने जिले के लिए करीब 425 मेट्रिक टन एनपीके उर्वरक की रेक लगने की जानकारी पर ज्यादा मांग वाले समितियों में भण्डारण कराने तथा सभी समितियों में अलग -अलग उर्वरक भण्डारण हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बारिश के कारण सड़क ख़राब होने से उर्वरक भण्डारण में दिक्कत न हो इसके लिए सड़क का मरम्मत कराने के भी. निर्देश दिये।

बताया गया कि जिले में बीज का पर्याप्त भण्डारण कराया गया है एवं किसानो क़ो मांग अनुरूप वितरण किया जा रहा है। बीज वितरण लगभग पूरा हो गया है। समितियों में बीज़ की मांग नहीं हैं। सहकारी समितियों में रासायनिक उर्वरकों में एनपीके व डीएपी की मांग ज्यादा हैं। डीएपी के विकल्प के रूप में आधा बोरी यूरिया, 3 बोरी सुपर एसएसपी एवं 20 किलोग्राम पोटाश का मिश्रण उपयोग करने किसानों क़ो सलाह दिया जा रहा है।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब तक किसानों क़ो 325 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया है जिसमें सामग्री व नकद राशि सम्मिलित है।

Tags:    

Similar News

null