लोडर सहायक की मौत, तेज रफ्तार ने लिया चपेट में

छग

Update: 2025-11-11 05:14 GMT

कोरबा। कोरबा-पश्चिम एसईसीएल के दीपका खदान क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना 10 नवंबर की रात न्यू सीएचपी, PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुई। मृतक की पहचान बुड़गहन (बलौदा) निवासी निलेश पटेल (25) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में लोडर सहायक के रूप में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, निलेश पटेल अपनी बाइक से खदान में नियोजित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, खदान परिसर से गुजर रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक समेत निलेश भारी वाहन के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही, ट्रैफिक मॉनिटरिंग की कमी और लंबे समय से लंबित सुरक्षा संबंधी मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि दुर्घटना 10 नवंबर की रात एसईसीएल के दीपका खदान के पास इरेक्शन यार्ड के सामने हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Tags:    

Similar News

null