रायपुर। साय मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। आज राजभवन में साढ़े 10 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण है। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने लेटर जारी कर इसकी पुष्टि की है। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में 3 कार तैयार कर ली गई हैं। साथ ही शपथ ग्रहण के लिए तीनों विधायकों को मैसेज पहुंचा दिया गया है, ताकि वह समय पर पहुंच सकें। इससे पहले CM विष्णुदेव साय ने शनिवार को राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की थी।

वहीं राज्यपाल रामेन डेका मंगलवार सुबह जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि कुछ तो होने वाला है, इसकी जानकारी मैं आपको दे रहा हूं।

Full View


Tags: