जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने 18 दिसम्बर 2022 को ''गुरू घासीदास जयंती'' के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु 'शुष्क दिवस' घोषित किया है। उन्होंने जिले के क्षेत्रांतर्गत 18 दिसम्बर को ''गुरू घासीदास जयंती'' के अवसर पर देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.3 होटल बार, एफ.एल.7, एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार को 17 दिसम्बर को रात्रि 10 बजे से पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags: