रायपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना

Update: 2026-02-07 03:06 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जानें की संभावना जताई गई है। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट आने के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। 07 फरवरी की सुबह शहर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, क्योंकि फिलहाल मौसम साफ हो रहा है, जिससे तेज बारिश की संभावना नहीं है। 

Tags:    

Similar News

null