DEMO PIC
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है. सोमवार देर शाम तेंदुआ ने फिर एक 6 वर्षीय बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामला सिहावा के श्रृंगीऋषि पहाड़ी का बताया जा रहा है. इसी तेंदुए ने रविवार को भी एक बच्चे पर अटैक किया था.
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के नवरंगपुर जिले कुंदई थुरुडीह निवासी 6 वर्षीय बच्चा अविनाश मरकाम अपने परिवार वालों के साथ सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आया था. दर्शन करने के बाद मासूम परिजनों के साथ वापस पहाड़ी से उतर रहा था, तभी छुपकर बैठे आदमखोर तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया.