खेत गई महिला पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

cg news

Update: 2023-05-03 09:08 GMT

गरियाबंद। जिला मुख्यालय के निकट के ग्राम चिखली निवासी महिला पर आज सुबह अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, वहीं वन विभाग से राहत राशि के रूप में 2 हजार दिया गया।

बताया जा रहा कि चिखली निवासी दो ग्रामीण महिलाएं आज सुबह लकड़ी एकत्रित करने खेत की तरफ गई थी कि पुनिया बाई कंवर (50) के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। पुनिया बाई ने बताया कि लकड़ी बीनते वक्त तेंदुआ अचानक उस पर कूद पड़ा और फिर तेज गति से भाग गया। घटना और हमले से हतप्रभ महिला गिर पड़ी, उस वक्त साथी महिला उससे काफी दूरी पर थी।

हमले के बाद महिला ने शोर मचाया तब उसे ग्रामीण 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव के आस पास तेंदुए की आवाजाही हो रही है। वहीं परिक्षेत्र अधिकारी साहू ने बताया कि पीडि़त महिला को 2 हजार राहत राशि के रूप में दिया गया।

Tags:    

Similar News