कृषिमंत्री राम विचार नेताम से लीला राम साहू ने की सौजन्य भेंट

छग

Update: 2025-05-06 09:52 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषिमंत्री राम विचार नेताम से आज नवा रायपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में जिला धमतरी से पधारे राष्ट्रीय तेली महासंगठन (राजनीतिक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष लीला राम साहू ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सामाजिक समरसता, किसानों के अधिकारों की रक्षा तथा पिछड़ा वर्ग के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई।

लीला राम साहू ने ग्रामीण और किसान समुदाय की समस्याओं, विशेषकर कृषि क्षेत्र में सुधार और
समर्थन
योजनाओं की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया। कृषिमंत्री नेताम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जो राज्य की सामाजिक और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
Tags:    

Similar News