महिला किरायेदार के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

छग

Update: 2023-02-09 08:47 GMT

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला से पांच साल तक संबंध बनाते रहा। बाद में महिला जब कार्य से परिवार समेत बाहर गई। महिला की गैर मौजूदगी में युवक ने उसके मकान में कब्जा कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की तो वह उसके साथ प्रेम संबंध की बात कहने लगा। महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को देकर अजाक थाने में दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 2012 में सरकंडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान मंगल विहार देवरीखुर्द में रहने वाला कलेश्वर मौर्य(26) उसके पास मकान का किराया लेने के लिए आता। एक दिन युवक किराया लेने के लिए आया तो महिला घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इससे महिला डर गई। युवक धमकी देकर 2016 तक उससे संबंध बनाते रहा। बाद में महिला ने दूसरी जगह पर अपना मकान बना लिया। महिला अपने मकान में रहने लगी। कुछ दिन बाद महिला की बहन की मौत हो गई। इस पर महिला परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार चली गई। पारिवारिक कारणों से वह बिहार में ही रह रही थी। इसका फायदा उठाते हुए कलेश्वर ने उसके मकान में कब्जा कर लिया। महिला 2020 में अपने बच्चों को लेकर लौटी। तब कलेश्वर ने मकान का कब्जा छोड़ने के लिए छह लाख स्र्पये मांगे। इस पर महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। जिसमे एफआईआर भी हुई।

इस मामले में ट्रायल चल रहा है। न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपित ने बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम संबंध है। इस दौरान महिला का पति भी न्यायालय में मौजूद था। वहां से लौटकर महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत अजाक थाने में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड में भेजा है।

Tags:    

Similar News

-->