राइस मिलर के सूने मकान से लाखों की चोरी, केस दर्ज

छग

Update: 2023-08-23 13:43 GMT
बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम केसला में चोरों ने राईस मिलर के घर में धावा बोलकर सोने की मूर्ति, चांदी के सिक्के और 30 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह राईस मिलर को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
बिल्हा क्षेत्र के ग्राम केसला में रहने वाले राजेश गोयल व्यवसायी हैं। गांव में ही उनकी राईस मिल है। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सोने के लिए चले गए। वहीं, व्यवसायी रात एक बजे तक टीवी देखते रहे। इसके बाद वे सो गए। सुबह छह बजे परिवार के सदस्य जागे तो पूजा घर का दरवाजा खुला था। परिवार के सदस्यों ने व्यवसायी को जागकर इसकी जानकारी दी। इस पर व्यवसायी जागकर पूजा घर गए।
वहां पर छोटा गल्ला गायब था, वहीं बड़े गल्ले का ताला टूटा था। बड़े गल्ले से लक्ष्मी जी की सोने की मूर्ति गायब था। वहीं, छोटा गल्ला कोढा मिल में मिला। उसमें रखे चांदी के सिक्के और 30 हजार रुपये गायब थे। व्यवसायी ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News