कबीर नगर में रिटायर्ड SDO के घर से लाखों की चोरी, देखें VIDEO...

रायपुर से बड़ी खबर

Update: 2023-04-20 17:19 GMT
रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम लेकर फरार हो गए। एक महीने के बाद उनके बेटी की शादी है। इससे आशंका है कि किसी परिचित ने चाेरी की की है। 
जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त एसडीओ महेश साहू के निवास में चोरी हुई है। महेश 15 अप्रैल को अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन के उज्जैन गए थे। गुरुवार शाम को वापस लौटने पर देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर के सभी कमरों के सामान अस्त-व्यस्त बिखरे हुए मिले।
अलमारी के लाकर में रखे जेवर और नकदी गायब थी। घर में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है, आस-पास सीसीटीवी कैमरे की तलाश में टीम जुटी है। कबीर नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम जांच में जुटी हुई है। महेश के मुताबिक अगले महीने उसके बेटे की शादी है। बेटी को देने के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीदे थे। चोरों ने उन सभी जेवर को चोरी कर लिया है।

Tags:    

Similar News

-->