गार्डन में युवक को मारा चाकू, 4 नाबालिग गिरफ्तार

Update: 2022-06-10 03:11 GMT

बिलासपुर। कंपनी गार्डन में गुस्र्वार की सुबह बदमाशों ने स्कार्फ नहीं निकालने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने चार नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनसे चाकू जब्त कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जूना बिलासपुर में रहने वाले अनिश कैवर्त कपड़े की दुकान में काम करते हैं। सुबह पांच बजे वे अपने साथियों रितेश देवांगन, संजय, श्याम और राम के साथ कंपनी गार्डन में वाक के लिए गए थे।

गार्डन के अंदर वे टहल रहे थे। इस दौरान श्याम ने अपने चेहरे को स्कार्फ से ढंका था। गार्डन के चबूतरे में बैठे लड़कों ने श्याम को स्कार्फ निकालने के लिए कहा। श्याम उनकी बातों को अनसुना कर आगे बढ़ने लगा। बदमाशों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने श्याम के चेहरे जबरन स्कार्फ निकालने की कोशिश की। इसके बाद अनिश से घूरने की बात को लेकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर वे अनिश की पिटाई करने लगे। वहीं, एक लड़का रितेश से भिड़ गया।

मारपीट के बीच एक हमलावर ने चाकू निकालकर रितेश के पेट में दो बार मार दिया। हमले से गंभीर रूप से घायल रितेश वहीं पर गिर गए। हमले के बाद एक लड़के ने अपना पता बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में घायल रितेश और राम को अनिश और श्याम ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News

-->